दरभंगा, अप्रैल 20 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा। मौसम की मार से किसानों की आमदनी आधी हो गई है। बेमौसम हुई बरसात एवं आंधी से धान के साथ रबी, दलहन, तिलहन, सब्जी, आम और लीची की फसल भी तबाह हो गई।बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू कर, समय पर खाद-बीज की व्यवस्था कर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। मौसम अनुकूल खेती की व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने के बाद किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। मौसम की मार ने किसानों की आमदनी को आधा से भी कम कर दिया है। ऐसी स्थिति में समय पर फसल लगाने, सिंचाई की व्यवस्था करने, जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा करने एवं एमएसपी का लाभ दिलाने की व्यवस्था से किसानों का भाग्य परिवर्तन हो सकता है।- यह भी पढ़ें- मौसम की मार से जिले के किसानों की आमदनी घटकर हुई आधी कमलेश कुमार, दहसीलधान की फसल तैयार होने की स्थिति में ह...