दरभंगा, अप्रैल 13 -- शैलेन्द्र कुमार दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। गेहूं की फसल तैयार होने के समय जिले में लगातार तीन बार हुई तेज आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से गिरे गेहूं की फसल में पैदावार आधी से भी कम हो रही है। जिन खेतों में दो मन (लगभग 80) किलो से अधिक प्रति कट्ठा उपज हो रही थी उस खेत में 20 से 25 किलो गेहूं ही हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों की मायूसी बढ़ गई है।सबसे खराब स्थिति वैसे किसानों की बनी हुई है जिन्होंने दूसरे की जमीन में बटाई या मनखप लेकर गेहूं की फसल लगाई थी। इतनी मेहनत करने के बाद बची-खुची गेहूं की फसल जो आ रही है उसमें खरीदने के लिए पैक्स में कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। यही कारण है कि किसान लगभग दो हजार रुपये क्विंटल गेहूं स्थानीय व्यापारियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष पैक्स में एक...