मौसम की मार से गिरी रोडवेज की इनकम, अब सहालगों से आस
हाथरस, जून 26 -- हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रुप दिखा रही है। वैसे वेसे रोडवेज अधिकारियों की धड़कनें बढ़ रही है। गर्मी के चलते रोडवेज की बसों में यात्रियों का अभाव हो गया है। इस कारण पचास प्रतिशत तक इनकम का ग्राफ गिर गया है। अब सहालगों की शुरुआत के साथ रोडवेज के अधिकारी ज्यादा इनकम वाले मार्गो को लेकर मंथन कर रहे हैं। जुलाई के मध्य तक शादियों का सिलसिला चलेगा। जुलाई में देवश्यनी एकादशी के साथ शादियां थम जाएंगी। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूट पर किया जाता है। जून माह की शुरुआत के साथ तापमान चालीस के पार पहुंचने लगा। इस कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। इसी के साथ इनकम पचास प्रतिशत तक गिर गई। अब सहालगों की शुरुआत के साथ यात्रियों का निकलना शुरू हो गया है। इसी के साथ रोडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.