गंगापार, मई 9 -- मौसम बदलने के साथ उल्टी दस्त और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जिस दिन सीएचसी कोरांव और निजी अस्पतालों में दर्जनों मरीज इन बीमारियों के न भर्ती होते हो। सीएचसी कोरांव में रंजना और रूही अयोध्या, रीतेश तथा नीतेश दोनों सगे भाई रामपुर, कन्हैया लाल कुकुरहटा तथा ममता निवासिनी बरहुला भर्ती रहीं। इनमे से अधिकांश उल्टी दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीज थे। इधर कुछ दिनों से बेमौसम हुई बरसात के कारण बस्तियों की गली कूचो में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...