नवादा, मई 6 -- इस वर्ष प्रकृति का मिजाज आम उत्पादकों और आम के स्वाद के दीवानों के लिए कड़वा साबित हो रहा है। पहले मार्च-अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और अब बेवक्त की आंधी-बारिश ने जिले के आम के बगीचों को तहस-नहस कर दिया है। पहले भीषण गर्मी से जहां 20 फीसदी तक मंजर प्रभावित हुए थे, वहीं वर्तमान स्थिति यह है कि कई इलाकों में पेड़ों पर 30 से 40 फीसदी तक फल झड़ गए हैं, जिससे न केवल किसानों की कमर टूट गई है, बल्कि आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी भारी बोझ पड़ना तय है। नवादा के बागानों में इस बार जो आंधी का कहर दिखा है, उससे परिपक्व फल का आकार ले रहे आम पर मौसम की मार ऐसी पड़ गई है, जिससे इस के दागदार होने और समय से पहले गिरने की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में, नवादा के उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के लिए अब चुनौती उन किसानों को राहत पहुंचाने की है, जिनका मुख्य...