महोबा, अप्रैल 8 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल जनरेटर चलाकर मोबाइल कर रहे चार्ज महोबा, संवाददाता। मौसम अन्नदाताओं पर कहर बनकर टूट रहा है। तेज आंधी से खेत में कटी फसलें उड़ गई। बाद में बारिश ने खेत में खड़ी फसलों को तहस-नहस किया है। अजनर क्षेत्र में आंधी से बिजली के पोल गिरने से 30 गांवों की बिजली गुल हो गई। जनरेटर चलाकर लोग मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हो रहे है।इन दिनों जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मंगलवार को दिन भर तेज आंधी और बारिश के बाद रात में बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी फसलें तहस नहस हो गई। जिससे किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हो रहे है। पिछले एक सप्ताह से मौसम किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। किसानों का कहना है कि मौसम के साथ न देने से अरमानों पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.