जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता गेहूं उत्पादक किसान इस बार मौसम की मार, असमय बारिश, ओलावृष्टि और गर्मी के कारण कम पैदावार से बेहद परेशान हैं। प्रति बीघा औसत उत्पादन में भारी गिरावट, खरपतवार की समस्या और लागत न निकलने से किसान मायूस हैं, और सरकार से उचित मुआवजा व सहायता की उम्मीद कर रहे हैं। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और गर्मी के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है। बार-बार हो रही बारिश से खेतों में खरपतवार बढ़ गए हैं, जिससे उपज घट गई है। कृषि लागत बढ़ने और उत्पादन कम होने से किसानों की आय कम हो गई है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पैक्स द्वारा गेहूं की सही समय पर और सही दाम पर खरीद न होने की चिंता बनी रहती है। वहीं जमुई के किसान गेहूं उत्पादन में भीषण गर्मी, अचानक आग लगने व पानी की कमी, और ऊँचे लागत मूल्य जैसी बड़ी समस्या...