पूर्णिया, अप्रैल 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र में इस बार हरी सब्जियों की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। खासकर खीरा, मिर्च और लौकी की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बदलते मौसम और मंडियों में गिरते दामों ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी अचानक बारिश ने खीरा, टमाटर, मिर्च, लौकी और भिंडी जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कीटों के बढ़ते प्रकोप से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि बाजार में सब्जियों के दाम गिरते जा रहे हैं। एक बीघा में खीरा की खेती पर 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च आता है, लेकिन इस बार आमदनी लागत तक भी नहीं पहुंच पा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.