मुंगेर, अप्रैल 14 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के दियारा क्षेत्र में मक्का की खेती लंबे समय से किसानों की प्रमुख आजीविका रही है, लेकिन बदलते मौसम, बढ़ती लागत और संसाधनों की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस वर्ष खराब मौसम के कारण मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। लगातार हो रही समस्याओं के कारण अब कई किसान मक्का की खेती से दूरी बनाने लगे हैं। --बदलते मौसम ने बिगाड़ा खेती का संतुलन:दियारा क्षेत्र मक्का उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मौसम का असंतुलन किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है। यह भी पढ़ें- बदलते मौसम के मिजाज ने मक्का उत्पादकों की बढ़ाई परेशानी कभी समय से पहले बारिश, तो कभी लंबे समय तक सूखा, फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को प्रभावित ...