बुलंदशहर, मई 22 -- मई के महीने में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुलंदशहर में इस समय भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में है। इस बार की गर्मी केवल शुष्क नहीं है, बल्कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बन रही विशेष मौसमी स्थितियों के कारण हवा में नमी का प्रतिशत काफी बढ़ गया है। इसके चलते वेट बल्ब टेंप्रेचर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसने गर्मी को और अधिक विकराल और खतरनाक बना दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक सप्ताह तक फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद एक दिन बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह भी पढ...