नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बिहार में मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि कई जिलों में आंधी-पानी से तबाही आ गई। पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र की गंगार पंचायत के मालोपाड़ा तेलंगा और शेरण पोखर गांव में गुरुवार को आई तेज आंधी से अफरातफरी मच गई। दोपहर तीन बजे आंधी में 50 से अधिक घरों के टिन के छप्पर उड़ गए, जबकि एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। गांव में एक विशाल पेड़ भी तेज हवा के कारण धराशायी हो गया। कुछ देर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सबसे अधिक नुकसान वार्ड एक, दो और तीन के मालोपाड़ा तेलंगा एवं शेरण पोखर इलाके में हुआ है। स्थानीय मुखिया गुलाम गौस ने नुकसान की जानकारी ली। अंचल अधिकारी गणेश पासवान ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम...