बागपत, मार्च 27 -- बागपत। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी अधिक बढ़ गई। पिछले सप्ताह की तुलना में गुरुवार को ओपीडी में ढाई गुना अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के लिए एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी में आमद हुई। मौसम में हुए जबरदस्त उतार चढ़ाव के चलते मौसमी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने और ईद के बाद डायरिया और गेस्ट्रोएंटाइटिस के मामले एकाएक तेजी से बढ़ जाने के अंदेशे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. श्रवण कुमार ने बताया कि मौसम में काफी तेजी से हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से लोगों की सेहत बिगड़ने का असर गुरुवार को भी ओपीडी में दिखाई दिया। सर्दी जुकाम, खांसी, गले में दर्द, खराश, बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लग गई। ईद पर खानपान की बदपरहेजी के असर से डायरिया और ...