लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोहरदगा के लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल फीवर और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ी है। इसका सीधा असर अस्पतालों की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही है। सदर अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग मौसम से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में संक्रमण के मामले बढ़े हैं, वहीं बुजुर्गों में सांस की समस्या, जोड़ों में दर्द और वायरल संक्रमण देखने को मिल रहा है। ओपीडी में बढ़ी भीड़ लोहरदगा सदर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पिछले ...