मोतिहारी, अप्रैल 14 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता किसान खेती से आमदनी बढ़ाने की जोर तो लगा रहे हैं, लेकिन मौसम की बेवफाई कमाई में बट्टा लगा दे रही है। कभी बेमौसम आंधी बारिश तो कभी ओलावृष्टि की मार से उबर नहीं पा रहे हैं। उधार या कर्ज लेकर खेती में पूंजी तो झोंक देते हैं लेकिन, जब फसल लहलहाने लगती है तब प्राकृतिक आपदा हो या कीट व्याधि का प्रकोप फसल को चौपट कर किसानों के मंसूबे पर पानी फेर देता है। विगत रबी मौसम में दलहन की खेती पर आंधी बारिश की तबाही से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। दलहन की खेती में किसानों की लगी पूंजी की तुलना में फसल की उपज आधी हो गई। यह भी पढ़ें- दलहन की खेती में पिछले साल हुआ था घाटा, इस वर्ष मुनाफा बढ़ा इससे किसानों को कर्ज वापसी की चिंता सता रही है। मसूर व खेसारी फसल पर मौसम की पड़ी मार : किसान सर्वाधिक मसूर की...