मौसम की बेरुखी से अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ीं
अमरोहा, मई 18 -- मौसम की बेरुखी से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भीषण गर्मी के चलते पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। आसमान से आग बरस रही है। फसलों पर मौसम की मार पड़ रही है। जिले में सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। फसलों की सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसान आसमान की ओर बारिश के बाट जोह रहा है। बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने आमजन के होश उड़ा दिए हैं। उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। सोमवार को भी सुबह से गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप होश उड़ा रही है। रविवार को पूरे दिन भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। आसमान में दूर तक बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही तेज धूप खिली है। वहीं जिले में 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.