मौसम की पहली बारिश से लोगों को मिली राहत
गंगापार, जून 17 -- शाम साढ़े चार बजे के लगभग तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम को खुशनुमा बना दिया। तेज गर्मी व धूप से लोगों को राहत मिल गई। मौसम की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। डेलौहा गांव के किसान राजेश कुमार, सोरांव गांव के किसान राजेश कुमार, भूईपारा गांव के किसान विजय शंकर ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे के लगभग हुई बारिश से मौसम कुछ नम हो गया। इसका फायदा धान की पौधघर को पहुंचेगा। भीषणगर्मी में बार-बार पानी देने की आवश्कता नहीं पड़ेगी। कोहड़ार बाजार के आसुतोष शुक्ल, अश्वनी जैन ने बताया कि छिटपुट वर्षा से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दशरथपुर गांव के किसान लालबहादुर यादव ने बताया कि मौसम की पहली बारिश से किसानों को बहुत फायदा पहुंचेगा, वह अपने खेतों में पशुओं के लिए हरा चारा उगा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.