भदोही, जुलाई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम मानों किसानों को दगा दे दिया है। जुलाई माह का 12 दिन गुजर गया लेकिन झमाझम बरसात नहीं हो पाई। खेतों में इतना पानी एकत्रित नहीं हो पाया है कि धान की रोपाई किसन कर सकें। नहर से सटे किसान तो धान की रोपाई तेजी से कर रहे हैं। जबकि बारिश और नलकूप पर निर्भर रहने वाले किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। नलकूप से पहले सिंचाई को लेकर किसान आपस में उलझ जा रहे हैं। बिजली कटौती भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नाली से नलकूप का पानी खेत में पहुंचा नहीं कि बिजली ट्रिप कर जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर को 150 क्यूसेक कम मिल रहा पानी, बारिश नहीं होने से रोपनी प्रभावित किसान खेतों की भराई कैसे करें यह समझ नहीं पा रहे हैं। मौसम ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हल्की बारिश कर मेघ निकल जा रहे ...