कन्नौज, अप्रैल 27 -- कन्नौज। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो इस सीजन के अब तक के सबसे गर्म दिनों में शामिल रहा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार गर्मी कहीं ज्यादा तीखी साबित हो रही है। वर्ष 2025 में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जबकि इस बार यह बढ़कर 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल यानी एक साल में ही तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते लोग...