मौसम की तल्खी को देखते हुए सुबह-ए-बनारस आनंद कानन ने अपने साहित्यिक प्रकल्प को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।
वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। मौसम की तल्खी को देखते हुए सुबह-ए-बनारस आनंद कानन ने अपने साहित्यिक प्रकल्प को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। अगला सत्र 19 मई को सायंकाल 05:30 बजे से अस्सी घाट पर प्रस्तावित था। संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुबह-ए-बनारस की ओर से प्रत्येक माह के पहले एवं अंतिम मंगलवार को काव्यार्चन तथा दूसरे एवं तीसरे मंगलवार को काव्यगंगा सत्र का आयोजन विगत करीब तीन वर्षों से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.