वाराणसी, अक्टूबर 6 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मौसम में एकाएक बदलाव के चलते लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर सोमवार को शाम के समय दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई। इसके चलते वाराणसी आने वाले दूसरे शहरों के तीन विमान लखनऊ डायवर्ट हो गए विमानों के निर्धारित समय पर न पहुंचने से यात्रियों सहित उनके परिजन काफी परेशान हुए। जानकारी के अनुसार पहला विमान इंडिगो 6ई 6596 बेंगलुरु से शाम करीब 5:35 बजे वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचा लेकिन दृश्यता कम होने से उसे उतरने की इजाजत नहीं मिली। चालक दल ने तुरंत लखनऊ से संपर्क साधा और विमान यात्रियों सहित लखनऊ डायवर्ट हो गया। यह भी पढ़ें- UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी दूसरा विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस का था जो बेंगलुरु से शाम 5:40 बज...