चंदौली, जून 11 -- शिकारगंज। क्षेत्र में गुरुवार की सुबह आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूलभरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। जिससे कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। आंधी के चलते सुबह लोगों को अपने दिनचर्या के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई। आंधी आने और बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं दूसरी ओर चकिया अहरौरा मार्ग पर धूल भरी आंधी से काफी देर तक आवागमन ठप हो गया। तेज हवा के चलते वाहन चालकों को अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। हालांकि इलाके में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- दोपहर बाद बदला मौसम, 80 किमी की रफ्तार से आया तूफान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...