मौसम की करवट से बढ़ीं बीमारियां, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
औरैया, जून 12 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम में आए अचानक बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में खुजली, बुखार, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालत यह रही कि सुबह से ही पंजीकरण कक्ष के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ आए तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी और इमरजेंसी दोनों जगह मरीजों की भीड़ बनी रही। शुक्रवार सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक चार सौ से अधिक मरीज पंजीकरण करा चुके थे। बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी के कारण सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.