मौसम की करवट से बढ़ी किसानों की चिंता, दिनभर बदलता रहा मिजाज
संभल, मार्च 28 -- जनपद में शुक्रवार को मौसम ने दिनभर कई बार करवट बदली। जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई। सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। जिसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी। कुछ देर तक बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया लेकिन उसके बाद फिर से धूप खिली, जिससे लोगों कस पसीना छूट गया। शुक्रवार सुबह आसमान में काले बादल छाए, और बूंदाबांदी हुई। जिससे किसानों के खेतों में गेहूं की फसल की कटाई रूक गई। दोपहर बाद अचानक तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को पसीने का सामना करना पड़ा। दिनभर के इस बदलते मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया और लोगों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया कि आखिर मौसम का रुख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.