कन्नौज, दिसम्बर 25 -- कन्नौज। सर्द मौसम ने बीते दो दिनों में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे लोगों को कभी राहत तो कभी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह मौसम ने कुछ राहत दी और तड़के ही सूर्य की गुनगुनी किरणें निकल आईं। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम होते ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह से धूप खिलने के कारण लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। लंबे समय बाद धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोग अपने दैनिक कामकाज में जुटे नजर आए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए धूप किसी संजीवनी से कम नहीं रही। हालांकि, राहत के बावजूद तापमान में कोई खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.