हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी पर बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से ही गलन का एहसास बना रहा जो शाम होते-होते सर्दी चरम पर पहुंच गई। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 06 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में आम जनजीवन पर ठंड का सीधा असर दिखा। आने वाले दिनों में भी सर्दी से कोई राहत मिलने उम्मीद नहीं दिख रही। प्रचंड सर्दी अब अपनी पूरी रौ में आ चुकी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबिक बुधवार को इसमें और कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका साफ असर देखा गया। सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही। शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी। दिन चढ़ते-चढ़ते ठंड में इजाफा हो गया और गलन बढ़ गई। शाम तक बुरा हाल हो गया और गलन बढ़ती गई। शीतलहर कंपकंपी छुड़ाने लगी। ठंड का असर शाम क...