बुलंदशहर, मई 26 -- मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार देर रात अचानक आई तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया। इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से खासी राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि मंगलवार को सुबह होते ही सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। चिलचिलाती धूप के कारण सुबह से ही पारे में तेजी से उछाल दर्ज किया गया, जिससे लोग सुबह से ही पसीने से तर-बतर रहे। मंगलवार को सुबह से चटक धूप से तेज गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते स्थिति और विकराल हो गई। आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों (लू) के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। प्रचंड तपिश से बचने के लिए लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने में कतराते नजर आए, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। गर्मी से निजात...