वार्ता, अप्रैल 30 -- उत्तराखंड में अप्रैल में जहां मैदानी इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट लेकर सर्दी का एहसास कराया। तेज बारिश, ओलावृष्टि और हल्का हिमपात ने पूरे क्षेत्र के मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इस अप्रत्याशित बदलाव से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिनभर की उमस और चिलचिलाती धूप के बाद बदले मौसम ने मसूरी की फिज़ा को पूरी तरह बदल दिया। तेज बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि और फिर हल्की बर्फबारी ने सड़कों, पहाड़ियों और घरों की छतों को सफेद चादर से ढक दिया। प्राकृतिक नज़ारों में आई इस खूबसूरती ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया, जो इस अनोखे मौसम का भरपूर आनंद लेते नजर आए।किसी अचम्भे से कम नहीं पर्यटकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.