कटिहार, दिसम्बर 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि इस माह सामान्य तापमान रबी फसल के लिए बेहतर मानी जा रही है। मौसम का यही मिजाज रहा तो मक्का व आलू की बेहतर पैदावार होने की संभावना है। मक्का व आलू के लिए ठंडी से हल्की गर्म जलवायु बेहतर मानी जाती है। अक्टूबर व नवंबर माह में तापमान नियंत्रित होने से फसल भी अच्छी होगी। बताते चलें कि जिले में मक्का की खेती 88 हजार हेक्टेयर से अधिक में हुई है। हलांकि आलू की खेती जिले में कम ही किसान करते हैं। मक्का का उत्पादन 50 क्विंटल प्रति एकड़ तक होता है। वहीं आलू को जिले में कुल कृषि क्षेत्र का कम हिस्सा माना जाता है। आलू की उपज भी 100 क्विंटल प्रति एकड़ तक होती है। कोढ़ा प्रखंड में आलू की खेती सबसे अधिक होती है। जिले में इस माह अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मक्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.