रांची, नवम्बर 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सहित पूरे झारखंड में अब ठंड का अहसास तेज हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही शाम और रात में कपकपाने वाली ठंड महसूस होने लगी है। शनिवार को रांची में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम होते ही सिहरन महसूस होने लगी। दोनों तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को सुबह में कोहरा या धुंध छायी रहेगी। इसके बाद आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अलगे पांच दिन मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। इस बीच तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले 2 दिन में (तीन दिसंबर से) दो से तीन डिग्री की इसमें गिरावट आएगी। इससे कड़ाके की ठंड पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.