मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। मंगलवार को दिन में तीखी धूप निकली जबकि रात में बूंदबादी हुई। इससे उमस बढ़ गई।
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। मंगलवार को दिन में तीखी धूप निकली जबकि रात में बूंदबादी हुई। इससे उमस बढ़ गई। पूरे दिन तपिश से असहज रहे लोगों की रात में बेचैनी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार से चार दिनों तक चमक-गरज के साथ आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार दोपहर में कई बार बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली हुई। सुबह 10 बजे के बाद बादलों के घना होने से बारिश की संभावना लगी लेकिन कुछ मिनट बाद माहौल बदल गया, सूरज की तीखी किरणें धरती को तपाने लगीं। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना दोपहर बाद चार बजे के आसपास भी वैसा ही माहौल बना मगर बूंदाबादी रात करीब सवा 10 बजे शुरू हुई। उस समय आकाश में बिजली भी चमक रही थी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.