मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार की सुबह से मौसम खराब था। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की उमस और चटख धूप के बाद देर सांय 7:45 बजे आसमान काले बादलों से घिर गया। देखते ही देखते शहर और देहात क्षेत्रों में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।अचानक से तेज हवा चलने एवं बूंदाबांदी से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूल उड़ने की वजह से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। उधर, मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वर्तमान में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम जोरों पर है। तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं की फसल गिरने और भीगने का डर सता रहा है।धूल भरी आंधी के ...