भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी पुल घाट पर दोपहर करीब ढाई बजे दर्जनों नाव सवारी को चढ़ा और उतार रहे थे। उसी वक्त अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया। आसमान में बादलों को देख और मौसम विभाग की ओर से सुबह से ही किए जा रहे अलर्ट के बाद घाट पर बनाए गए कंट्रोल रूम से किए जा रहे अनाउंसमेंट में परिवर्तन कर दिया गया।कंट्रोल रूम में बैठे उद्घोषक द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि मौसम खराब होने की स्थिति बन रही है। ऐसे में नाविक अपने नाव पर कम यात्रियों को चढ़ाएं। बीच नदी में आंधी-तूफान आने की वजह से नाव के अनियंत्रित होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में कम यात्रियों के सवार होने से दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी साथ ही उद्घोषक द...