गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने अचानक करवट ले ली। रविवार तड़के घना कोहरा छा गया, विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह गई। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात के तापमान में भी भारी गिरावट आई। हवा में नमी 98 फीसदी तक पहुंच गई, जिससे सुबह कोहरा इतना घना हो गया। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। शनिवार को न्यूनतम 17.5 डिग्री था।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...