वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावन बादलों का तेवर सोमवार की तरह मंगलवार रात भी तीखा रहा। शाम लगभग सात बजे से रात 11 बजे तक रूक-रूक कर कभी तेज बौछारें तो कभी फुहारें पड़ीं। इस दौरान मेघ गर्जन और बिजली की चमक लोगों को दहलाती रही। बादलों के रूख को देखते हुए 24 घंटों में बने 157 मिमी वर्षा का रिकार्ड बदल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी लगभग पूरे दिन वर्षा का क्रम बना रहेगा। गुरुवार से बारिश की तेजी में कुछ कमी आ सकती है। वहीं, मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर ने 28 से 31 अगस्त एवं पहली सितंबर से चार सितंबर के बीच तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश ने दी राहत मंगलवार को मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा...