वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिन में तीखी धूप निकली जबकि शाम में बादलों ने दस्तक दे दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और एक ट्रफ लाइन के कारण बादलों ने दस्तक दी है। शनिवार को तेज हवा के साथ बूंदाबादी की संभावना है। शुक्रवार सुबह के बाद धूप में तेजी महसूस होने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ रहा था। दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच धूप की तेजी से बचाव के लिए लोगबाग टोपी-गमछा और हेलमेट का सहारा लिए दिखे। इसके बाद भी दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 39 और रात का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4.4 और रात के तापमान 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी ...