नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली। राजधानी में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान सामान्य के करीब रहेगा, लेकिन उसके बाद गर्मी बढ़ सकती है।शनिवार को राजधानी का मानक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक द...