मौसम का मिजाज : प्रदेश में सबसे गर्म रही काशी, आज बूंदाबादी के आसार
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम फिर गर्म हो चला है। शुक्रवार को दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। तापमान के लिहाज से काशी प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार दिख रहे हैं। विभाग ने 10 जून को लू का अलर्ट जारी किया है। उस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाने का संकेत है। शुक्रवार को दिन की गर्म शुरुआत हुई। सूरज चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा था। दोपहर में सूरज के तेवर काफी तल्ख थे। लोगों को तपिश का एहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान साामन्य से दो डिग्री अधिक 42.2 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- आज ओरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बनारस प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर में अधिकतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.