शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शनिवार का दिन अब का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप शरीर को झुलसा रही थी और सडकों पर भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक नजर नही आये। तापमान बढने से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड रहा है। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। गत शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहने से जहां तापमान में कमी आई थी तो शनिवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से दिन अब का सबसे अधिक गर्म दिन साबित हुआ। यह भी पढ़ें- चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार धूप की तपिश इतनी ज्यादा थी कि शरीर को झुलसा रही थी। गर्म हवाओं के थपेडे लोगों को परेशान कर रहे थे। दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप अधिक रहा, जिस क...