मौसम का मिजाज: तेज धूप और बढ़ते यूवी इंडेक्स से स्किन रोगियों की संख्या बढ़ी
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मई की भीषण गर्मी में अब केवल तापमान ही नहीं, बल्कि सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें भी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी हैं। सुबह से ही चुभने वाली धूप और उमस के कारण शहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप से झुलस रहे हैं। इसका असर अब अस्पतालों में भी साफ दिखाई देने लगा है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में त्वचा संबंधी रोग, शरीर में पानी की कमी, आंखों में जलन, चक्कर, थकान, रक्तचाप बढ़ने और शुगर असंतुलित होने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल और शहर के अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले एक सप्ताह के दौरान त्वचा संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.