कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम । कोडरमा में करीब 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के तेवर बुधवार को आयी आंधी और पानी ने ठंडे कर दिए। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को हुई बारिश और तेज हवा ने राहत दिलायी। तापमान में गिरावट आने से लोगों को झुलस देने वाली गर्मी से फौरी राहत मिली है। कई दिनों से पूरा जनजीवन गर्मी से बेहाल था। लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे थे। इसके साथ ही बिजली की अनियमित आपूर्ति ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में आग उगलती गर्मी के बाद 4 दिन ओलावृष्टि और वज्रपात, IMD ने बताया- कहां-कहां बारिश चार मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जतायी गई है। बारिश के का...