रांची, अप्रैल 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में इस महीने बारिश होने के आसार बहुत कम हैं। बंगाल की खाड़ी में होने वाली प्रक्रियाएं धीमी और दक्षिणी-पूर्वी हवा के कमजोर पड़ने से राज्य में आने वाले दिनों में कोई बड़ा सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच मौसम साफ रहेगा और धूप की तपन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (13 अप्रैल) से झारखंड में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्म हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में उछाल आ सकता है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल माह के दौरान 20 से 39.7 डिग्री तक सामान्य तापमान रहता है। लेकिन बारिश नहीं होने से यह सामान्य से तीन डिग्री या इससे भी अधिक जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। जबकि न्यून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.