कुशीनगर, जनवरी 3 -- पडरौना। मौसम विभाग सरगटिया के मौसम वैज्ञानित स्रुती बी सिंह ने बताया कि जिले में मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहेगा। 3 से 5 जनवरी तक ठंड रहने की संभावना है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय सापेक्ष आर्द्रता क्रमशः 96 से 99 प्रतिशत और 70 से 71 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान 4 से 7 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में आई कमी को दूर करने के लिए हरे व सूखे चारे के साथ नियमित रूप से 50 ग्राम नमक, 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण प्रति पशु ...