सोनभद्र, मार्च 20 -- सोनभद्र। सोनांचल में शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। अगर बारिश हुई तो दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सोनांचल में शुक्रवार को पूरे दिन मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप भी निकली हुई थी। लेकिन शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्रीय किसान राजकुमार, बलदेव, विश्वास, अशोक कुमार आदि किसानों ने बताया कि अगर बारिश हुई तो दलहनी और तिलहनी की फसलों को काफी नुकसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...