महोबा, मार्च 6 -- महोबा, संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज के बाद लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। होली के अवकाश के बाद अस्पताल खुला तो मरीजों की लंबी लाइन लगी। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अधिकांश मरीज पेट दर्द, बुखार, दर्द और बदन दर्द के पहुंच रहे है। मरीजों में बच्चों और उम्रदराज लोगों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को होली के अवकाश के बाद अस्पताल खुला। सुबह से ही अस्प्ताल में पर्चा बनवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। पर्व पर खान पान में बरती गई लापरवाही से उल्टी दस्त के मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे, जबिक मौसम बदलनें पर बुखार सहित बदन दर्द और सिर दर्द के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। एक दिन में 557 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। जिला अस्पताल में उपचार के लिए अब ऑनलाइन पर्चा बन रहा है। आध...