मोतिहारी, फरवरी 7 -- मोतिहारी। जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरे के कारण सुबह में धूप नहीं निकली। लगातार पछुआ हवा तेज बहने से कनकनी बढ़ गई। सुबह में लोग फिर ठंड झेलने को विवश हो गए। सड़कों पर ठंड के कारण आवागमन प्रभावित दिखा। बाजार में भी चहल पहल कम रही। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन गर्माहट कम रही। मौसम में बदलाव से लोग फिर गर्म वस्त्र पहनने को विवश हो गए। विगत कई दिनों से सुबह से ही अच्छी धूप निकलने से लोग ठंड से काफी राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन फिर मौसम के यू टर्न लेने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.