बदायूं, अप्रैल 29 -- बदायूं। बुधवार को मौसम के अचानक करवट लेने से स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार रात से ही आसमान में छाए बादलों के बाद बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने वातावरण को पूरी तरह बदल दिया। तापमान में आई भारी गिरावट से पिछले कई दिनों से तप रहे शहर को सुकून मिला है। जिले में पिछले कुछ समय से सूर्य की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था, लेकिन बुधवार की सुबह एक नई ताजगी लेकर आई। बादलों ने सुबह से ही सूर्य को घेरे रखा, जिससे धूप का असर नगण्य रहा। यह भी पढ़ें- भोर की बूंदाबांदी से गिरा पारा, झुलसती गर्मी से मिली राहत ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को घर से बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस सुखद बदलाव का असर सार्वजनिक स्थानों पर साफ दे...