शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- शनिवार को जनपद में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और जनपद के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस अप्रत्याशित बारिश से जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश और तेज हवा फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।वहीं तेज हवा के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग के अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.