फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम बदल गया। बारिश होने से सर्दी बढ़ गयी। हालांकि सुबह से ही बर्फीली हवायें चल रही थीं। हवा का रुख तेज था। इससे सर्दी का अहसास हो रहा था। शाम को मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गयी। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम जिस तरह से बदला है उसको लेकर किसान चिंतित हैं। खासतौर पर आलू की खेती करने वाले किसानों को चिंता सताये जा रही है। यदि ऐसे ही मौसम रहा तो और भी दिक्कतें हो जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...