जहानाबाद, मई 12 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी एवं गरज के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। अचानक हुई वर्षा के कारण बाजारों एवं सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों एवं सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश के चलते करपी बाजार की मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जलजमाव की स्थिति सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कीचड़ एवं फिसलन होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे व्यापार पर असर पड़ता है...