प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच थोड़ी भी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। दिन में तेज धूप निकलने से जहां पसीना छूट रहा है वहीं सुबह-शाम की ठंड मौसमी बीमारी बढ़ा रही है। सोमवार को एसआरएन अस्पताल में 2500, बेली में 2047 और कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1950 मरीज पहुंचे। एसआरएन के मेडिसिन विभाग, त्वचा रोग, ईएनटी, सांस व टीबी रोग, न्यूरोलॉजी विभाग में मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी के अलावा जांच के लिए केंद्रीय पैथोलॉजी में शाम चार बजे तक मरीजों की कतार लगी रही। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के डॉ. केएन पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम के कारण प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। तीन दिनों से ज्यादा समय तक बुखार न कम हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.